ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस्तीफे की बात से किया इनकार

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार में मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद ललन सिंह ने पद से इस्तीफा देने की बात को सिरे से खारिज किया है।

उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा कि यह सब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रोपेगंडा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि ऐसी खबर भले ही आ रही है लेकिन न हम लोगों को और न ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास इस तरह का कोई इस्तीफा पत्र भेजा गया है। पार्टी कार्यालय को भी इसकी सूचना नहीं है। जदयू में अंदरूनी कोई उठापटक नहीं है। पार्टी के अंदर कोई खाई नहीं। चर्चा मीडिया के लोग पैदा करते हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले इस तरह की खबर आई थी कि जदयू नेतृत्व के अहम चेहरे ललन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा भेज दिया है। यह निर्णय पार्टी की भविष्य की रणनीति के बारे में अटकलों और राजनीतिक चर्चाओं के बीच आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *