ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

होटल में मिला युवती का शव, साथी युवक हिरासत में

ग्रीन फील्ड कालोनी में मायरा होटल स्थित ओयो रूम में एक 24 वर्षीय युवती की पंखे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती सोमवार रात को संजीव नामक युवक के साथ होटल आई थी। युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपित संजीव को हिरासत में ले लिया और जांच पड़ताल कर रही है।

मृतका के भाई राजीव ने बताया कि वह लोग मेवला महाराजपुर में रहते हैं। मृतका उसकी बहन पूनम शादीशुदा थी, उन्हें नहीं पता कि वह इस होटल में कैसे पहुंची, लेकिन यहां आकर उन्हें मालूम हुआ कि एक नोएडा निवासी युवक संजीव उसे इस होटल में लेकर आया था। संजीव उसकी बहन को काफी समय से टॉर्चर कर रहा था। राजीव ने बताया कि उसकी बहन पूनम फांसी नहीं लगा सकती। उन्हें शक है कि संजीव ने उनकी बहन की हत्या की है।

इस मामले में थाना सूरजकुंड प्रभारी ने बताया कि ग्रीन फील्ड कालोनी चौकी इंचार्ज से सूचना मिलने पर वह होटल पहुंचे तो युवती का शव बैड पर पड़ा था और पंखे से चुन्नी बंधी हुई थी। उन्होंने बताया कि युवती के साथ आए संजीव को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका के परिजनों की शिकायत ले ली गई है, जिसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *