• December 28, 2025

पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल को किया याद, भाजपा नेताओं ने दी पुष्पांजलि

 पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल को किया याद, भाजपा नेताओं ने दी पुष्पांजलि

प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकामल चक्कर शिमला में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में संजीव कटवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, कमलजीत सूद प्रदेश कोषाध्यक्ष सहित अन्य नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई थे तब तक देश ने प्रबल रूप से तरक्की की भारत का लौ पूरी दुनिया ने माना। पर 2004 से 2014 तक का कांग्रेस का शासन दुनिया को याद है देश उस समय काफी पीछे की ओर गया। मनमोहन सिंह के रूप में देश को एक न बोलने वाला प्रधानमंत्री मिला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में फर्क साफ है , सकल घरेलू उत्पाद की दृष्टि से 2014 में भारत की जीडीपी 98 लाख करोड़ थी और अब 2023 में 159.7 लाख करोड़ रही। भारत का पूंजीगत व्यय 2014 में 3.92 लाख करोड़ था और 2023 में यह 10.9 लाख करोड़ पहुंच गया है। देश का कृषि बजट 2014 में 21900 करोड़ से बढ़ कर, 2023 में 1.25 लाख करोड़ हो गया है।

उन्होंने कहा कि भारत की विदेशी मुद्रा आरक्षित, फॉरेक्स रिजर्व मई 2014 में 313 अरब डॉलर थी जो की जून 2023 में 600 अरब डॉलर पहुंच गई है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश जो की 2014 में 45 अरब डॉलर था अब 2022 तक 84.8 अरब डॉलर पहुंच गया है। भारत की प्रति व्यक्ति आय 2014 में 86454 रू थी और 2022 में 1.50 लाख पहुंच गई। 2014 और 2023 की तुलना में देश की गरीबी दर 22% से कम हो कर 10% तक आ गई।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *