ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोलकाता में एक लाख से अधिक लोगों ने किया गीता पाठ

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में गीता जयंती के दूसरे दिन रविवार को एक लाख से अधिक लोगों ने गीता का पाठ किया। इस दौरान द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती के साथ हजारों साधु-संत भी मौजूद रहे।

कवि नजरुल के लिखे हुए गीत- “हे पार्थ सारथी बजाओ बजाओ” के गायन के बाद मैदान में मौजूद करीब 70 हजार महिलाओं ने शंख ध्वनि की और करीब 60 हजार लोगों ने साथ मिलकर गीत गाए। इसके बाद गीता पाठ की शुरुआत हुई। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

मैदान में मौजूद लोगों ने बताया कि कोलकाता में इस तरह का नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला जब भगवाधारी हजारों लोग एक साथ बैठे हों और गीता पाठ कर रहे हों। महिलाएं साड़ी पहन कर आई थीं, जबकि अधिकांश पुरुष धोती-कुर्ता के पारंपरिक परिधान में मैदान में गीता पाठ कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *