ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गोपनीय सैनिक की गला रेतकर हत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गोपनीय सैनिक छोटू कुरसम की अपहरण के बाद गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव गोरना-मनकेली मार्ग में मिला है। नक्सल संगठन में सक्रिय रहे मनकेली गांव के छोटू कुरसम ने कुछ महीने पहले आत्मसमर्पण किया था। घटना की पुष्टि बीजापुर पुलिस ने की है। पुलिस का कहना है कि जवानों को मौके पर भेजा गया है।

बताया गया है कि छोटू कुरसम सड़क हादसे में घायल अपने परिचित की मदद के लिए एंबुलेंस लेकर गांव जा रहा था। रास्ते में गोरना गांव के पास उसका चाचा राजू कुरसम अपने चार साथियों के साथ मिला। इन लोगों ने एंबुलेंस रुकवाई। इसके बाद छोटू कुरसम को अगवा कर ले गए। शनिवार रात छोटू कुरसम की इन लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी और शव को गोरना गांव के समीप रोड पर फेंककर फरार हो गए। घटना की प्राथमिकी थाना बीजापुर में दर्ज की गई है। पुलिस संदिग्ध आरोपित राजू कुरसम एवं उसके साथियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *