ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्यारों को फांसी की सजा दिलवाये सरकार: विश्वजीत

राष्ट्रीय करणी सेवा के नवादा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेड़ी के हत्यारे को फांसी दिलाने की मांग को लेकर नवादा की सड़कों पर प्रतिरोध मार्च निकालते हुए प्रधानमंत्री से शीघ्र ही कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के हत्यारों को केन्द्र एवं राजस्थान की सरकार द्वारा फांसी की सजा दिलवाने का हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह के सामाजिक नेता पर कोई हाथ उठाने से पहले हजार बार सोचे। उक्त बातें विरोधमार्च में शामिल राजपूत करणी सेना के पूर्व प्रदेश महासचिव विश्वजीत सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा। मार्च के बाद आयोजित सभा में विश्वजीत सिंह ने आगे कहा कि आज श्रत्रिय समाज के साथ सम्पूर्ण देश ऐसे मनबढे हत्यारों को फांसी पर देखना चाहता है। उससे पहले श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेडी के निर्मम हत्या के विरुद्ध में नवादा शहर के बुंदेल खंड से प्रजातंत्र चैक तक आक्रोश मार्च का आयोजन कर सम्पूर्ण श्रत्रिय समाज द्वारा विरोध मार्च निकाला गया। विरोधमार्च का नेतृत्व श्री राजपूत करणी सेना के पूर्व प्रदेश महासचिव श्री विश्वजीत सिंह ने किया। विश्वजीत सिंह जी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेडी अपने सम्पूर्ण जीवन को पूरे भारत के राजपूतों को जगाने एवं एक करने में लगा दिया।

वहीं विरोधमार्च में शामिल सैकड़ों की संख्या में श्रत्रिय समेत सभी समाज के लोगों ने एकस्वर से सुखदेव के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। साथही दादा हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा है, आदि नारेबाजी किया। हाथों में बैनर एवं तख्ती लिए श्रत्रिय समाज के नेता एवं कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरे। मार्च में गोविन्द सिंह, बर्जेश सिंह(श्री राजपूत करणी सेवा नवादा आईटी सेल प्रभारी) साजन नायक, प्रिंस कुमार, विनय ठाकरे(बजरंग दल विभाग सहसंयोजक) अमित सिंह, प्रशांत सिंह, गौरव सिंह, रोहित सिंह, शत्रुजीत सिंह, चेतन सिंह समेत विश्वजीत सिंह सैकड़ों क्षत्रिय समेत अन्य समाज सभी समर्थकों के साथ विरोध मार्च में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *