ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोकसभा में हुई सुरक्षा चूक पर बोले चिराग-जिम्मेदारी-जवाबदेही भी तय करने की जरूरत है

एनडीए के घटक दल लोजपा (रामविलास) ने लोकसभा में हुई सुरक्षा चूक ममाले में गुरुवार को यहां कहा कि “देश की संसद है और चुने हुए सांसद यहां पर आते हैं। यह ना सिर्फ सांसदों की सुरक्षा का मामला है बल्कि देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री यहीं पर बैठते हैं। ऐसे में अगर सदन में इस तरीके की घटना होगी तो यकीनन देश भर में इसका संदेश ठीक नहीं जाएगा। ऐसे में मुझे लगता है कि जिम्मेदारी और जवाबदेही भी तय करने की जरूरत है।”

चिराग पासवान ने कहा कि संसद में चूक तो हुई है। इस पर अध्ययन करने की जरूरत है। समीक्षा करने की जरूरत है। प्रोटोकॉल को और सख्त करना हो तो उसे किया जाना चाहिए।दर्शक दीर्घा और सांसदों के बीच में कितनी दूरी है लेकिन वह व्यक्ति इतनी सहजता से कूद गया। ये दर्शाता है कि आज ये घटना हुई है तो कल को कोई और बहुत बड़ी घटना घट सकती है। ऐसे में नियम कानून को और सख्त करने की जरूरत है। जिन सासंदों के माध्यम से लोग आते हैं या सांसद हस्ताक्षर करते हैं उसको और जितना सख्त करने की जरूरत है किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *