ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आआपा 15 दिसंबर से प्रदेश में करेगी चार बदलाव यात्राओं का आगाज: आदर्शपाल

आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष आदर्श पाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की तरफ से पूरे प्रदेश में सम्मान समारोह किया जा रहे हैं। जिनमें पार्टी से जुड़े साथियों को पहचान पत्र देकर सम्मान दिया जा रहा है।

मंगलवार को यह जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जगाधरी विधानसभा में लगभग 90 प्रतिशत गांवों में जाकर आआपा से जुड़े साथियों को पहचान पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है। बाकी बचे गांवों में अगले एक-दो दिन में यह पहचान पत्र वितरण सम्मान समारोह संपन्न कर लिया जाएगा।

आआपा हरियाणा में 15 दिसंबर से प्रदेश में चार बदलाव यात्राएं चलाएगी। जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 10 दिन चलने वाली यात्रा के माध्यम से 90 विधानसभाओं और 10 लोकसभा क्षेत्रों में जाने का काम करेंगे और प्रदेश के चारों कोनों से शुरू होने वाली यात्रा पूरे प्रदेश में बदलाव का संदेश देगी।

आदर्श पाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में नया हरियाणा बनाने का काम करेंगे, आज प्रदेश में आआपा ही जनता के सामने मजबूत विकल्प है। उन्होंने बताया कि जगाधरी विधानसभा से लाखों की संख्या में लोग आआपा के साथ जुड़ चुके हैं। पार्टी के साथ जुड़े हर साथी का पार्टी में पूरा मान सम्मान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *