ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रिम्स से फरार चेन स्नैचर पुंदाग से गिरफ्तार

रिम्स से फरार हुए चेन स्नैचर शाकिब उर्फ देवा को पुलिस ने दो दिन बाद पुंदाग ओपी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया है।

हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार और पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार और अरगोड़ा थाना के सब-इंस्पेक्टर अनिमेश शान्तिकारी ने मंगलवार की सुबह पुंदाग इलाके से एक घर से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस को चकमा देने के लिए वह वहां अपना नाम बदलकर पत्नी के साथ रहने पहुंचा था लेकिन इसी दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि शाकिब के खिलाफ 30 से अधिक चेन स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। उसे अरगोड़ा पुलिस ने 24 नवंबर को काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस को देखकर भागने के दौरान उसका पैर टूट गया था। उसे रिम्स के ऑर्थो वार्ड में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान ही वह रविवार को भाग गया था। दिनदहाड़े रिम्स से कैदी के भागने की जानकारी मिलने के बाद रांची जिले के सभी थानेदारों को अलर्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *