ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मौसम ने ली करवट, पटना सहित कई शहरों में गिरा तापमान

प्रदेश में मौसम तेजी से करवट बदलने लगा है। कई शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। राजधानी पटना समेत भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, दरभंगा में तापमान में कमी आई है जिसकी वजह से सोमवार को छठ पूजा के अंतिम दिन लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मौसम विभाग पटना के मुताबिक आज यानी 20 नवंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री है जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। वहीं भागलपुर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है अधिकतम यहां भी 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है तो अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस है। बेगूसराय में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है तो अधिकतम 31 डिग्री तक है। वहीं दरभंगा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है तो अधिकतम 31 डिग्री तक है। गया में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में बारिश की संभावना फिलहाल न के बराबर है लेकिन आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। छठ पूजा के सुबह लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस ठंड ने छठ व्रतियों की मुश्किलें थोड़ी सी जरूर बढ़ा दी लेकिन महापर्व के उल्लास में लोगों का इसका पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *