ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गश्त कर रही पुलिस टीम की बोलेरो को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, चार पुलिसकर्मी घायल

मालपुरा गेट थाना इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम की बोलेरो को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो में बैठे चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद फॉर्च्यूनर ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। दो पुलिसकर्मियों की हालत खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि आरोपित चालक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर दुर्घटना थाना पुलिस को जांच के सौंप दी है।

सड़क दुर्घटना थाना पूर्व के हेड कांस्टेबल भगवान सिंह ने बताया कि मालपुरा गेट थाना पुलिस की टीम रविवार देर रात बोलेरो में गश्त कर रही थी। इस दौरान बोलेरो में ड्राइवर रामचंद्र, कांस्टेबल देशराज,अमीचंद और बाबूलाल बैठे थे। इस दौरान सेक्टर 35 के पास सांगा सेतू के नजदीक पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने पुलिस टीम की बोलेरो को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद फॉर्च्यूनर का चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पुलिस कांस्टेबल देशराज और अमीचंद की हालत खराब होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी के नंबरों के आधार पर चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *