ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार संग मनाया छठ पर्व, उदयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक अन्ने मार्ग में अपने परिजनों के साथ छठ महापर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने उदयमान सूर्य को अर्घ्य दिया।

मुख्यमंत्री का यह आयोजन पूरी तरह पारिवारिक था। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश के भाई और बहनों का पूरा परिवार शामिल हुआ था। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की तरक्की की कामना की। उन्होंने कहा कि यह अनुशासन का पर्व है। सूर्य देव से राज्य की प्रगति, सुख-समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम को छठव्रतियों ने भगवान सूर्य की पूजा कर तथा उन्हें भोग अर्पित कर खरना का प्रसाद ग्रहण किया। जिसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ हो गया। सोमवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य समर्पित करने के बाद व्रती अब अन्न-जल ग्रहण करेंगे।

छठ महापर्व के सफल तथा निर्विघ्न आयोजन के लिए शासन-प्रशासन की पुख्ता तैयारी की गई। सभी छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी। राज्य भर में 4000 से अधिक छठ घाट सरकार के नगर विकास विभाग द्वारा तैयार किये गये हैं। हालांकि इससे बड़ी तादाद में समाज द्वारा तैयार किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *