ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्यूबवेल चलाने की बात पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 13 पर केस दर्ज

कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम मुगलखेड़ी में ट्यूबवेल चलाने की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और एक-दूसरे की टापरी में आग लगाकर नुकसान कर दिया। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्ष की चार महिलाओं सहित 13 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम मुगलखेड़ी निवासी रामबाबू (29) पुत्र लालजीराम मोंगिया ने बताया कि ट्यूबवेल चलाने की बात को लेकर बीती रात गांव के सौदान पुत्र आत्माराम मोंगिया, कल्लू पुत्र जमुनाप्रसाद, उसके भाई प्रकाश, संजू पुत्र लक्ष्मीनारायण, विधा पत्नी सौदानसिंह और कृष्णा पत्नी ठाकुर ने एकराय होकर लाठी-डंडों से मारपीट की, विरोध करने पर टापरी में आग लगाकर नुकसार किया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 147,148, 294, 323, 506, 436 के तहत प्रकरण दर्ज किया। वहीं सौदानसिंह (39) पुत्र आत्माराम मोगिया ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर रामबाबू पुत्र लालजीराम, उसके भाई राकेश, लखन, नंदराम पुत्र चंपालाल, बद्रीलाल पुत्र भंवरलाल, ललताबाई पत्नी रामबाबू और घीसीबाई पत्नी लालजीराम ने गालियां देते हुए एकराय होकर लाठी-डंडों से मारपीट की, विरोध करने पर टापरी में आग व पाईपों को क्षतिग्रस्त किया और ट्यूबवेल की बोर को पूर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 147, 148, 430, 436, 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *