ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

होटल में मिला युवक का शव:परिजनों ने किया चौकी का घेराव,धरने पर बैठे

सिरसा पुलिस ने रविवार को हिसार मार्ग पर स्थित एक होटल से युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान गांव मोरीवाला के रहने वाले युवक संगीत के तौर पर हुई है। उसे एक लडकी ने फोन करके होटल में बुलाया था।

हत्या का आरोप लगाते हुए गुस्साए लोगों ने रविवार को पुलिस चौकी का घेराव किया और धरने पर बैठ गए। लोगों ने कहा कि लडकी ने ही युवक की हत्या कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक युवक संगीत के बड़े भाई प्रवीण ने बताया कि शनिवार दोपहर को उसके छोटे भाई संगीत के पास एक लड़की का फोन आया था। लड़की ने कहा था कि सब्जी ले आना बैठकर खाएंगे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात 2 बजे उनके पास फोन आया कि आपका भाई संगीत होटल में मरा पड़ा है।

प्रवीण का कहना है कि उसने पुलिस थाने में फोन मिलाया तो पुलिस ने भी कहा है कि आप आ जाओ, आपके भाई की मौत हो चुकी है। प्रवीण का कहना है कि घरवाले होटल पर पहुंचे तो उसके छोटे भाई संगीत की लाश बेड पर पड़ी थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे। उसके नाक और कान से खून बह रहा था।

सीने पर भी खरोंच थी। घरवालों से कहा गया कि संगीत ने फांसी लगाई है। मृतक संगीत के भाई प्रवीण का कहना है कि उसके भाई ने फांसी नहीं लगाई, उसका मर्डर किया गया है। अगर उसके भाई ने फांसी लगाई होती तो शव फंदे पर लटका होता उन्होंने जब लाश देखी तो वह बेड पर पड़ी थी।

रविवार दोपहर को मृतक संगीत के घरवालों व ग्रामीणों ने खैरपुर चौकी पुलिस का घेराव कर धरना दे दिया। वे आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। संगीत के घरवालों का कहना है कि संगीत की हत्या उसी लड़की ने करवाई है, जिसने उसे फोन किया था। इस हत्याकांड में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, क्योंकि उनके परिवार की कई लोगों के साथ दुश्मनी चल रही है। खैरपुर चौकी पुलिस का कहना है कि मृतक के घरवालों का बयान दर्ज कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *