ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कुलगाम मुठभेड़ में पांच आतंकवादी ढेर, हथियार व गोलाबारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दूसरे दिन शुक्रवार को पांच आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों का अभियान अभी अंतिम चरण में है। मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है। मारे गए आतंकियों की पहचान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

कुलगाम जिले के समनू गांव में गुरुवार दोपहर मुठभेड़ शुरू हुई थी। पुलिस, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने विशेष सूचना पर कुलगाम के समनू गांव की घेराबंदी और अभियान शुरू किया था। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई। रात में अंधेरे के कारण अभियान को रोक दिया गया, लेकिन इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घेराबंदी और सख्त कर दी। सुबह होते ही सुरक्षाबलों ने एक बार फिर क्षेत्र में अपना अभियान शुरू किया। इस दौरान एक बार फिर शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक पांच आतंकियों को मार गिराया है, लेकिन फिलहाल मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। क्षेत्र में सुरक्षाबलों का अभियान फिलहाल जारी है।

कुलगाम मुठभेड़ में 5 आतंकवादियों के मारे जाने पर आईजीपी कश्मीर विधि कुमार बिरदी का कहना है कि सुरक्षा बलों को कुलगाम में कुछ आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकवादी ने एक घर से गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। अब तक लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकवादी मारे गए हैं और कुछ शव देखे गए हैं। ऑपरेशन अपने अंतिम चरण में है और इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *