October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश, दो तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पथरी थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

पथरी पुलिस द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत पुलिस ने तस्करों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी गई। दबिश के दौरान ग्राम दीनारपुर में दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 25 लीटर कच्ची शराब, भट्टी, उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके पर 2500 लीटर लाहन नष्ट किया। आरोपितों के नाम राजकुमार पुत्र जोगेन्द्र, रामकुमार पुत्र रामवचन निवासीगण ग्राम दीनारपुर थाना पथरी हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.