October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मंत्री छगन भुजबल मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

ओबीसी नेता और मंत्री छगन भुजबल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने छगन भुजबल के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी मामले की जांच पुलिस कर रही है।

दरअसल, मराठा आरक्षण को लेकर इस समय महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल ने सभी मराठा समाज के लोगों को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र देने की मांग की है। इसके बाद राज्य सरकार ने भी निजामकालीन दस्तावेज देखकर मराठा समाज के लोगों को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र देने की घोषणा की है।

इस पर ओबीसी नेता छगन भुजबल ने भी मराठा समाज को आरक्षण देने की वकालत की थी, लेकिन राज्य सरकार से मराठा समाज को ओबीसी आरक्षण को नुकसान पहुंचाए बिना अलग से आरक्षण देने की सलाह दी थी। मनोज जारांगे पाटिल का आरोप था कि कहा कि मराठा समाज को आरक्षण न दिया जाए, इसके लिए ओबीसी नेता साजिश कर रहे हैं। इसके बाद ही मंगलवार सुबह छगन भुजबल के फोन पर किसर अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। इसकी शिकायत भुजबल ने पुलिस को दी और फोन करने वाले की तलाश पुलिस कर रही है। लेकिन धमकी को देखते हुए मुंबई पुलिस ने छगन भुजबल के मुंबई स्थित आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.