ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कछार में तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

कछार जिले के काटिगड़ा में तीन बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित काटिगड़ा किन्नाखाल बाजार से रात के समय गांव के ग्राम रक्षा दल (वीडीपी) के सदस्यों ने बांग्लादेशियों को पकड़ा।

खबरों के मुताबिक, स्थानीय वीडीपी सदस्यों को रात में किन्नाखाल बाजार के आसपास तीन लोगों के देश में घुसने का संदेह हुआ। शक होने पर वीडीपी सदस्यों ने तीनों लोगों को पकड़ लिया। असली रहस्य तब सामने आया, जब पूछताछ की गई। ग्राम प्रहरी के समक्ष पूछताछ के दौरान पकड़े गए तीनों ने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं। वे कछार से बांग्लादेश में भैंसों की तस्करी करने के लिए अवैध रूप से घुसे थे। गिरफ्तार बांग्लादेशियों के कबूलनामे के बाद वीडीपी सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी और तीनों बांग्लादेशियों को पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार किए गए तीनों बांग्लादेशी व्यक्तियों के पास से धारदार हथियार सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि कछार के काटिगड़ा में भारत-बांग्लादेश सीमा से हर दिन भैंसों की तस्करी बांग्लादेश में की जाती है। बांग्लादेशी सीमा पार करके रात्रि के तीसरे प्रहर में भारत में घुसते हैं और रात में फिर लौट जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *