ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आरपीएफ ने तस्करी के आरोपित को पकड़ा, 11 किला गांजा बरामद

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक तस्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम नीरज सिंह है। वह बिहार के सारण का रहने वाला है।

उपनिरीक्षक आरपीएफ पवन कुमार ने रविवार को बताया कि ट्रेन संख्या 13352 एलेप्पी एक्सप्रेस में गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को संदेहास्पद अवस्था में कुछ सामानों के साथ पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि बैग में जांच करने पर 11 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का बाजार मूल्य लगभग दो लाख पैंतीस हजार बताया जा रहा है। आरोपित के गुनाह स्वीकारने पर उसे आरपीएफ पोस्ट मुरी ले जाया गया। इसके बाद राजकीय रेल पुलिस मुरी को सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *