ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बधाई दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया है।

हरियाणा के 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था कि हरियाणा के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस प्रदेश ने हमेशा ही कृषि और रक्षा जैसे बड़े क्षेत्रों में देश को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहां के युवा इनोवेशन की दुनिया में भी अपना परचम लहरा रहे हैं। मेरी कामना है कि विकास के हर मानदंड पर यह राज्य नए-नए कीर्तिमान गढ़ता रहे।

प्रधानमंत्री के इस पोस्ट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लिखा कि आपको भी सभी हरियाणा वासियों की ओर से हरियाणा दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं आदरणीय नरेन्द्र मोदी। आपका प्यार, सानिध्य और मार्गदर्शन हरियाणा के विकास और उन्नति में सदैव प्रेरणा बना रहेगा। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के आपके संकल्प को पूरा करने के लिए हरियाणा का हर एक नागरिक आपके साथ समर्पित भाव से लगकर आपके विकसित भारत के सपने को पूरा करने में अपना योगदान देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *