ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंगाल में अब बढ़ेगी ठंड, गिरने लगा पारा

महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में दुर्गा पूजा बीतने के बाद मौसम सर्द होने लगा है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से कम है। इसकी वजह से रात के समय हल्की ठंड लगने लगी है।

अधिकतम तापमान भी महज 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, बर्दवान और मुर्शिदाबाद जिले में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल राज्य में बारिश के आसार नहीं है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी बारिश नहीं हो रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *