ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रद्धांजलि फ्लाईओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे आज

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा गुवाहाटी में जू-रोड पर नवनिर्मित श्रद्धांजलि फ्लाईओवर का आज उद्घाटन करेंगे। सोशल मीडिया के जरिए राज्य के शहरी विकास आदि मामलों के मंत्री अशोक सिंघल ने बताया कि आज महापंचमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों इस महत्वाकांक्षी फ्लाई ओवर का लोकार्पण होने जा रहा है।

ज्ञात हो के गुवाहाटी की दूसरी सबसे लंबी 2.3 किलोमीटर लंबी इस फ्लाईओवर को उद्घाटन के लिए दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। फ्लाईओवर के ऊपर तथा नीचे विभिन्न प्रकार की लाइटें लगा दी गई हैं। फ्लाईओवर के दोनों तरफ ऊपर और फ्लाईओवर के नीचे खंभों, रैलिंग आदि पर विभिन्न प्रकार के पेंटिंग किए गए हैं, जिससे यह फ्लाईओवर काफी आकर्षक दिख रहा है।

निर्धारित समय से 11 महीने पहले श्रद्धांजलि फ्लाईओवर बनकर तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि कुल 316 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह फ्लाईओवर गुवाहाटी की इस व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक जाम की समस्या का निदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *