ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे चालक

कर्सियांग बाजार में बुधवार सुबह अचानक एक चलती कार में आग लग जाने से हड़ंकप मच गया। घटना में कार चालक बाल-बाल बच गए।

बताया जा रहा है कि आग में कार का 80 फीसदी हिस्सा जलकर नष्ट हो गया। कार के मालिक प्रतीक छेत्री ने बताया कि वह सुकना से कर्सियांग होते हुए दार्जिलिंग जा रहे थे। तभी रोहिणी जीरो से थोड़ा नीचे उसकी कार बंद हो गई और अचनाक आग लग गई। कार से धुआं निकलते देख वह किसी तरह नीचे उतरा। इसके बाद घटना की सूचना कर्सियांग ट्रैफिक पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार करीब 80 फीसदी जल चुकी थी। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *