ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अफीम चूरा तस्कर गिरफ्तार, ग्यारह लाख रुपये का चूरा जब्त

भीलवाड़ा जिले के बिजौलियां थाना क्षेत्र में मंगलवार अलसुबह अवैध अफीम डोडा चूरा की खेप को जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सीआईडी क्राइम ब्रांच जयपुर द्वारा की है। इस संबंध में बिजौलियां पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच की है। मौके से एक आरोपित फरार हो गया बताते है। जिसकी तलाश की जा रही है। चूरा की कीमत 11 लाख रुपये बतायी गयी है।

पुलिस, अपराध शाखा जयपुर के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन के निर्देशन में जयपुर की टीम द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनजर सोमवार रात्रि में टीम की सूचना पर यह कार्रवाई की। सूचना यह थी कि पुलिस थाना बिजोलिया जिला भीलवाडा थाना क्षेत्र में ब्रेजा कार में भर कर हरियाणा चूरा की खेप ले जाई जा रही है। अलसुबह ही यह कार्रवाई करके 110 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से ब्रेजा कार एवं चूरा को जब्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जानकारी मिली थी कि हरियाणा के तस्कर बेगूं क्षेत्र से अवैध डोडा तस्करी कर हरियाणा ले जाते है। जिस पर सूचना को अपडेट किया गया। 16 अक्टूबर को रात्रि में पुलिस टीम को सूचना मिली कि ब्रेजा कार में दो तस्कर डोडा चूरा भरकर बिजोलिया हाईवे होकर हरियाणा की तरफ जायेंगे। सूचना पर डीएसटी भीलवाडा व पुलिस थाना बिजोलिया द्वारा नेशनल हाईवे 27 पर नाकाबन्दी कर कार को रुकवाया। कार की तलाशी ली। कार से 110 किलो अवैध डोडा चूरा मिला, जिसे जब्त किया गया। कार से आरोपित किरणपाल पुत्र जोगी राम पण्डित निवासी राजोन्द थाना राजोन्द जिला कैथल हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। इसका साथी गोल्डी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी काफी तलाश की परंतु नहीं मिला। पुलिस थाना बिजोलिया द्वारा प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *