ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लखतर के समीप बस पलटी, बस कंडक्टर की मौत व 40 से अधिक घायल

सुरेन्द्रनगर जिले में रविवार देर रात 40 से अधिक युवक-युवतियों को पुलिस प्रशिक्षण के लिए ले जा रही रोडवेज बस पलट गई। हादसे में बस कंडक्टर घेलाभाई भुवा की मौत हो गई जबकि 40 अन्य लोग घायल हैं। एक अन्य को नाजुक हालत में अहमदाबाद रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार दियोदर-जूनागढ़ रूट की रोडवेज बस जूनागढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान सुरेन्द्रनगर जिले की लखतर तहसील के वणा गांव के पास चालक स्टेयरिंग से काबू खो बैठा। इससे बस असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बस कंडक्टर घेलाभाई भुवा को राजकोट ले जाया गया जहां सोमवार सुबह उसकी की मौत हो गई। बस में क्षमता से अधिक पैसेंजर होने की बात कही जा रही है।

विधानसभा के उप दंडक जगदीश मकवाणा और जिला कलक्टर केसी संपत घायलों को देखने मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *