ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ताजा बर्फबारी के चलते मुगल रोड पर यातायात निलंबित

ऐतिहासिक मुगल रोड पर पीर की गली क्षेत्र में ताजा बर्फबारी हुई है। इसके बाद अधिकारियों ने साेमवार को मुगल रोड पर यातायात निलंबित कर दिया है।

डीएसपी ट्रैफिक राजौरी-पुंछ नवाज चौधरी ने बताया कि पीर की गली और आसपास के इलाकों में बर्फबारी और सड़क पर फिसलन की स्थिति के चलते मुगल रोड पर यातायात को रोकना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति में सुधार होने पर यातायात फिर से शुरू हो जाएगा। जम्मू संभाग में सोमवार सुबह से ही पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हल्की से तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *