ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रमन सिंह के नामांकन में आज शामिल होंगे अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रायपुर पहुंच रहे हैं।राजनांदगांव में वे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश में पहले चरण के लिए 20 सीटों के प्रचार की शुरुआत भाजपा आज (सोमवार) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से करने जा रही है ।

भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां से 12.20 पर हेलिकॉप्टर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। स्कूल मैदान में सभा के बाद रैली निकाली जाएगी। शाह के साथ राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, डोंगरगढ़ से विनोद खांडेकर डोंगरगांव से भरत वर्मा व खुज्जी की प्रत्याशी गीता साहू भी होंगी। दोपहर तीन बजे के पहले रैली कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। वहां क्षेत्रवार बनाए गए कक्षों में प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। आचार संहिता लगने के बाद भाजपा की यह पहली चुनावी सभा-रैली है।

चुनावी सभा और रैली को भाजपा प्रभावी बनाने की तैयारी में है। चारों विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। रैली में प्रदेश के दिग्गज नेता भी शामिल हो रहे हैं। इनमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डे, सांसद संतोष पांडेय, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव आदि प्रमुख हैं।

इसके बाद अमित शाह हेलिकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे। जहां से वे कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *