ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दीवार फांद घर में घुसे दो बदमाश वृद्ध दम्पति से मारपीट कर लूट ले गए गहने

सिरियारी थाना क्षेत्र के रघुनाथ सिंह गुड़ा गांव में रविवार अलसुबह निर्माणाधीन मकान की दीवार फांद घर में घुसे दो बदमाशों ने वृद्धा के कान और नाक में पहने सोने के गहने लूट लिए। चिल्लाने पर वृद्धा से मारपीट की। बीच-बचाव में आए 80 साल के वृद्ध को भी पीटा और गहने लेकर भाग गए। ग्रामीणों ने दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर राणावास से उन्हें पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

सिरियारी थानाधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि वारदात थाना क्षेत्र के रघुनाथ सिंह गुड़ा में रविवार अलसुबह तीन से चार बजे के बीच हुई। घर में 80 साल के वृद्ध ओगड़राम पुत्र खुमाराम सीरवी और उनकी 75 साल की पत्नी भीखीदेवी सीरवी सो रहे थे। रविवार सुबह करीब सवा तीन बजे दो युवक दीवार फांद कर मकान में घुसे और वृद्धा पर बैठकर उसके कान और नाक में पहने गहने तोड़ लिए। इससे वृद्धा के कान और नाक में चोट आई। चिल्लाने पर बदमाशों ने उससे मारपीट की। वृद्धा के चिल्लाने की आवाज सुन चौक में सो रहे 80 साल के वृद्ध ओगड़राम उठे और बचाने का प्रयास किया। आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की और दोनों को घायल हालत में छोड़ गहने लूटकर फरार हो गए। बदमाश वृद्धा के गले में पहनी कंठी नहीं लूट सके और और कान और नाक में पहने गहने लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर रविवार सुबह मौके पर सिरियारी थाना पुलिस पहुंची ओर बदमाशों की तलाश शुरू की।

वृद्ध के रिश्तेदार प्रकाश चौधरी ने बताया कि वृद्ध दम्पति के मकान के पास ही वर्तमान में एक मकान का निर्माण हो रहा है। वहा दीवार छोटी है। जिसे फांद कर दोनों बदमाश घर में घुसे। वृद्धा घर के चौक में और वृद्ध बरामदे में सो रहे थे। वृद्ध दम्पति के तीन बेटे है जो काम-काज के सिलसिले में हैदराबाद और बैंगलोर में रहते है। और काम होने पर गांव आते है। घर में वृद्ध दम्पति अकेले ही रहते है। संभवत बदमाशों ने रैकी के बाद इस मकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *