ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव उछलकर 91 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 88 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले अंतिम दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 4.89 डॉलर यानी 5.69 फीसदी उछलकर 90.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 4.78 डॉलर यानी 5.69 फीसदी की बढ़त के साथ 87.69 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *