ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मानसून की विदाई के बाद भी नवरात्र पर मंडरा रही बादलों की छाया

राज्य में मानसून की विदाई के बाद भी नवरात्रि पर बादलों की छाया मंडराने की संभावना व्यक्त की गई है। नवरात्र पर गरबा खेलैयों का इससे मूड बिगड़ सकता है। अहमदाबाद में नवरात्र के पहले और दूसरे दिन गरबा आयोजनों पर रंग में भंग पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। 14 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में बदलाव संभव है। इससे राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

नवरात्र पर बारिश होने की आशंका के बीच वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के लिए राहत की खबर है। 14 अक्टूबर को बारिश की संभावना नगण्य है, जबकि 15 और 16 अक्टूबर नवरात्र के पहले और दूसरे दिन बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार वेस्टर्न डिर्स्टवेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण नवरात्र के पहले और दूसरे दिन कई जिलों में बारिश हो सकती है। राज्य में 15 अक्टूबर को अहमदाबाद, गांधीनगर, खेड़ा, आणंद, बोटाद, भावनगर और मेहसाणा, जबकि 16 अक्टूबर को साबरकांठा, अरवल्ली, बनासकांठा, सुरेन्द्रनगर में सामान्य बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में सामान्य मौसम रहेगा। मानसून की फसल तैयार होने से जहां बारिश होगी वहां किसानों की उम्मीद पर प्रतिकूल असर हो सकता है। राज्य में धीरे-धीरे सर्दी के मौसम की शुरुआत होगी। हालांकि इसमें अभी कुछ दिन समय लगेगा। राज्य में सर्दी के मौसम में कई बार पश्चिमी विक्षोभ होता है। इसका कारण पर्वतीय प्रदेशों में बर्फबारी या ओला पड़ना होता है। इसके कारण गुजरात में ठंडी धीरे-धीरे जोर पकड़ती है। हाल राज्य में दक्षिण-पश्चिम हवा का जोर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *