ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पेड़ से टकराने के बाद आग का गोला बनी जायलो

फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ बहराइच मार्ग पर एक जायलो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद जाइलो में आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से चालक को जायलो से बाहर निकाला गया। जायलो पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के परसेंडी चिनीमिल के निकट एक जायलो बृहस्पतिवार को अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वाहन लखनऊ बहराइच मार्ग से नीचे खड्ड में पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराते ही जायलो वाहन में आग लग गई। आग लगता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वाहन से चालक को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद आग लगने की जानकारी थाने में दी गई। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक पूरा वाहन जलकर राख में तब्दील हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। लेकिन चालक के होश में न होने के चलते कुछ पता नहीं चल सका है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक के होश में आने पर वाहन कहां से आ रही थी और कौन है। इसका पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *