ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत सरकार की आईएमसीटी ने सिक्किम में क्षति आकलन का कार्य पूरा किया

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनंत किशोर शरण के नेतृत्व में एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) ने सिक्किम की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी कर ली है। यह टीम तीस्ता नदी की बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सिक्किम आई थी।

राज्य के मुख्य सचिव वीबी पाठक और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने 9 अक्टूबर को आईएमसीटी को बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी। उसी दिन आईएमसीटी ने पूर्वी सिक्किम के रंगपो, सिंगतम और डिक्चू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। इसी तरह, आईएमसीटी ने 10 अक्टूबर को उत्तरी सिक्किम में प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी निरीक्षण किया।

यह केन्द्रीय टीम अपने निरीक्षण और संबंधित प्राधिकरणों के साथ हुई बातचीत के आधार पर वित्तीय सहायता और तत्काल अस्थायी पुनर्वास के लिए भारत सरकार को अपनी सिफारिशें सौंपेगी। केंद्र सरकार इसी आधार पर सिक्किम को भी समर्थन व सहायता देगी। यह टीम अपना काम पूरा करने के बाद बुधवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *