ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिक्किम के चुंगथांग में बांस से बना अस्थायी पुल बहाल, आवागमन सुचारू

उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग में बांस से बना अस्थायी पुल अब बहाल कर दिया गया है। यह पुल अचानक नदी का पानी बढ़ने से क्षतिग्रस्त हो गया था। वर्तमान में चुंगथांग में फंसे लोगों को निकालने के लिए बांस का यह पुल ही एकमात्र महत्वपूर्ण साधन है। इस पुल के भी ध्वस्त हो जाने के बाद लोगों की आवाजाही के साथ-साथ ही राहत एवं बचाव कार्य ठप हो गया था।

पिछले 3-4 अक्टूबर की रात उत्तरी सिक्किम में दक्षिण ल्होनाक झील के अचानक फटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़ ने भयावह रूप ले लिया और चुंगथांग को काफी नुकसान पहुंचाया। बाढ़ ने सिक्किम ऊर्जा (पूर्व में तीस्ता ऊर्जा) की जलविद्युत परियोजना के बांध को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।

बाढ़ से चुंगथांग को पेगॉग से जोड़ने वाला पुल और सड़क ध्वस्त हो चुका है, इस कारण चुंगथांग समेत लाचेन और लाचुंग से राज्य के अन्य हिस्सों का संकर्प टूट गया है। इन जगहों पर बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है और राहत एवं बचाव कार्य भी प्रभावित हुआ है।

इस बीच, कुछ दिन पहले चुंगथांग को जोड़ने के लिए बांस का एक अस्थायी पुल बनाया गया था। इस पुल के जरिए चुंगथांग में फंसे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा था और राहत कार्य भी सुचारू रूप से चल रहा था। लेकिन कल अचानक नदी का पानी बढ़ने से पुल ढह गया और सारा काम फिर से रुक गया। हालांकि, आज सुबह मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद आवागामन सुचारू बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *