• October 16, 2025

जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

 जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

जम्मू-कश्मीर के अपने पहले दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह श्रीनगर पहुंचीं। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गईं। राष्ट्रपति के दौरे मद्देनजर पूरे प्रदेश में विशेषकर श्रीनगर और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को कश्मीर विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में वर्ष 2021 से 2023 तक विभिन्न शैक्षणिक विषयों के 53,523 मेधावियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। इनमें से 46,812 को स्नातक, 5,509 को स्नातकोत्तर, 572 को डॉक्टरेट डिग्री (पीएचडी) और अतिरिक्त 10 को मास्टर ऑफ फिलॉसफी (एम.फिल) की डिग्री दी जाएगी।

इस दीक्षांत समारोह में 283 छात्रों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इनमें 189 लड़कियां और 94 लड़के शामिल हैं, जबकि प्रायोजित स्वर्ण पदक 21 छात्रों को दिए जाएंगे। इनमें 13 लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। इसके अलावा प्रायोजित रजत पदक चार छात्रों को दिए जाएंगे। प्रायोजित नकद पुरस्कार छह लड़कों और छह लड़कियों सहित 12 छात्रों को दिए जाएंगे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *