ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाल विवाह रोकने को राज्यव्यापी जन जागरुकता अभियान 16 को

बाल विवाह रोकने के लिए महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी जन जागरुकता अभियान चलाएगा। जानकारी के अनुसार विभागीय सचिव कृपानंद झा ने इस संबंध में सभी उपायुक्तों को पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर जनमानस को जागरूक करते हुए राज्य में बाल विवाह के खिलाफ सकारात्मक माहौल तैयार करने की जरूरत है। कम उम्र में विवाह से बहुत सारे बच्चे अनपढ़ और अकुशल रह जाते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक दिन अधिकतम लोगों तक पहुंच बनाते हुए बाल विवाह के खिलाफ राज्य सरकार की प्रतिबद्धता की अधिकाधिक जागरुकता सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *