ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इजरायल में नेपाली नागरिकों और छात्रों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

नेपाल सरकार ने कहा है कि इजराइल में मौजूद सभी नेपाली छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। काठमांडू स्थित इजरायल के दूतावास ने मंगलवार को यह जानकारी नेपाल के विदेश मंत्रालय को दी। इससे एक दिन पहले ही नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया था कि फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के रॉकेट हमलों में इजरायल में नेपाल के 10 नागरिकों की मौत हो गई है तथा चार अन्य घायल हुए हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार तेल अवीव और एस्केलोन में रह रहे नेपाली छात्रों को सुरक्षित दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया गया है। बंकर में छुपे छात्रों को निकालकर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। उधर, नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के छात्रों ने फेसबुक के माध्यम से भी अपने परिवार वालों को बंकर से सुरक्षित स्थान पर जाने की जानकारी दी है। कुछ छात्रों ने वीडियो बनाकर भी भेजा है।

इजरायल में अध्ययनरत लुइस रिजाल ने अपने फेसबुक अकाउंड पर वीडियो अपलोड कर सेना के संरक्षण में सुरक्षित स्थान पर जाने की जानकारी साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *