ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से पकड़े गए दो भारतीय

जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 164वीं बटालियन की बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) दकमलांचा के सीमा जवानों ने दो भारतीय नागरिकों को भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पकड़ा है। पकड़े गए भारतीय नागरिकों के नाम कमल बर्मन (48) और मंतोष बर्मन (19) है। बीएसएफ ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भारतीय नागरिकों को उस समय पकड़ा गया जब वे प्रतिबंधित कफ सिरप को अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश में तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए आरोपितों के पास से 152 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किए गए है। दोनों भारतीय नागरिकों को जब्त प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ आगे की कार्रवाई के लिए तपन थाने को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *