ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा नेता बैजयंत पंडा को धमकी देने वाला शख्स बेंगलुरु से पकड़ा गया

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने बेंगलुरु से पकड़ा। आरोपित ने पंडा की टीम के सदस्य को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी।

पंडा ने धमकी के बाद दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने काल ट्रेस कर बेंगलुरु से आरोपित को पकड़ा। उसे दिल्ली लाकर पूछताछ की गई। उसने पूछताछ के दौरान अपने डिप्रेशन में होने की बात स्वीकारी। आरोपित ने कहा कि उसकी मंशा गलत नहीं थी। उसने क्षमा याचना करने के साथ-साथ लिखित में आश्वासन दिया है कि वह भविष्य में ऐसा नहीं करेगा।

पंडा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सारी बातें स्पष्ट होने के बाद उस व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने के लिए दिल्ली पुलिस से अनुरोध किया गया है। उस व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए उसका नाम गुप्त रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *