ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

13 वर्षीय नाबालिग लडक़ी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को थाना एनआईटी की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम विनय कुमार है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के गांव हालदरपुर का व हाल में फरीदाबाद का रहने वाला है।

पीडि़ता के परिजनों ने शिकायत में बताया कि विनय उनकी 13 वर्षीय नाबालिग लडक़ी को बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया था। उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस टीम द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए लडक़ी को उत्तर प्रदेश के जालौन से बरामद किया गया। नाबालिग लडक़ी के बयान लीगल एड के सम्मुख तथा माननीय अदालत में 164 के बयान कराए गए। बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामले में पोक्सो एक्ट ईजाद की गई। मामले में कार्रवाई करते हुए थाना एनआईटी टीम ने आरोपी को फरीदाबाद के एनआईटी जोन से गिरफ्तार किया है।

आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल को दिल्ली बदरपुर बॉर्डर महरौली से बरामद किया गया। आरोपी फरीदाबाद में पिछले करीब 6 महीने से रह रहा है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक अस्पताल में हेल्पर का काम करता है। मामले में पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *