ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जुम्मन के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार करे पुलिस: कैसर रेहान

बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा बलुवाड़ा में बीते सप्ताह हुए मो. जुम्मन के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के कार्यकर्ताओं ने शाखा अध्यक्ष मो. अहसान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

मौके पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान ने कहा कि पिछले दिनों रात के करिब दो बजे निंगा बलुवाड़ा निवासी जुम्मन मियां को घर के पास बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। करीब एक सप्ताह होने को है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक हत्यारे की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इस मामले में अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होने से गांव में दहशत का माहौल है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन जिला प्रशासन से मांग करता है कि अविलंब हत्यारे की गिरफ्तारी हो, जिससे इस गांव में शांति का माहौल कायम हो सके। तत्काल पुलिस की दो टुकड़ी इस क्षेत्र में भ्रमण के लिए जिला प्रशासन दे।

एआईएसएफ के जिला सह संयोजक मुकेश कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार के खिलाफ बोलने वाले और सच के लिए आवाज उठाने वाले लोगों को सरकार टारगेट करके उन पर झूठा मुकदमा और फंसा कर साजिश के तहत जेल भेजा जा रहा है। हमारा संगठन ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन इस हिटलर शाही रवैया की घोर निंदा करता है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शाखा अध्यक्ष मो. अहसान ने कहा कि निंगा में पिछले दिनों जुम्मन मियां के घर से अपराधियों ने बुलाकर गोली मार दी। हत्यारे की गिरफ्तारी को मांग कर लेकर आज दर्जनों छात्रों ने प्रदर्शन किया है। मौके पर अंकित सिंह, इम्तियाज, विकास, गौतम, हारिश, फरीद एवं एहतेशाम सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *