• March 7, 2026

आम आदमी पार्टी झूठ की राजनीति करती है: कंवरपाल

 आम आदमी पार्टी झूठ की राजनीति करती है: कंवरपाल

राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठ की राजनीति कर रही है। आधे-अधूरे वीडियो पोस्ट कर जनता को भ्रमित कर रही है।

मंगलवार को मंत्री कंवरपाल ने यहां कहा कि हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश में 14 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों का संचालन कर रही है। वर्तमान हरियाणा सरकार पायलट प्रोजेक्ट के तहत सरकारी स्कूलों में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर कार्य कर रही है। इसकी शुरुआत जिला करनाल व जिला यमुनानगर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आप के लोग हरियाणा के सरकारी विद्यालयों के आधे-अधूरे वीडियो पोस्ट कर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन हरियाणा की समझदार जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आप के लोगों ने गांव भीलपुरा के सरकारी विद्यालय का आधा-अधूरा वीडियो पोस्ट कर लोगों को भ्रमित करने का कार्य किया जबकि सच्चाई इससे कोसों दूर है।

उन्होंने कहा कि आप की ऐसी घटिया राजनीति का लोगों द्वारा करारा जवाब दिया जाएगा। दिल्ली व पंजाब में भी आप झूठे वादे करके सत्ता में आई, लेकिन अब दिल्ली व पंजाब के लोगों को इनकी असलीयत का पता लग गया है और वहां पर इनकी सरकार का खुलकर विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार सरकारी स्कूलों का शिक्षा स्तर ऊंचा उठने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *