ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गांधी जयंती पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज कांग्रेस पार्टी ने पदयात्रा निकालकर उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में यह पदयात्रा तिकोनिया चौराहे के बुद्ध पार्क से लेकर स्वराज आश्रम तक की पदयात्रा निकाली गई। इसमें पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कांग्रेस विधायक सुमित ने कहा महात्मा गांधी की विचारधारा से आज पूरा देश आगे बढ़ रहा है और इस देश को महात्मा गांधी की विचारधारा की जरूरत है। लाल बहादुर शास्त्री ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश को आगे बढ़ाने का काम किया। हम सब देानों महापुरुषों के रास्ते पर चलने का संकल्प ले रहे हैं।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, महेश शर्मा, जया कर्नाटक, मयंक भट्ट, सतीश नैनवाल समेत कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *