ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महापौर ने रेलवे स्टेशन परिसर में किया स्वच्छता श्रमदान

हरिद्वार की महापौर अनिता शर्मा ने गांधी जयंती के पूर्व दिवस पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत रेलवे स्टेशन हरिद्वार पहुंचकर क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए श्रमदान किया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि हमें अपने घर के साथ साथ सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, अपनी सोसाइटी, पार्क, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देना चाहिए। आज के दिन हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को सच्ची स्वच्छाांजलि होंगी।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता रचना पायल, जनसम्पर्क अधिकारी देवेश गौतम, बीइंग भगीरथ के शिखर पालीवाल व उनकी टीम, सफाई निरीक्षक सुनील मालिक, सफाई हवलदार शिवकुमार व नगर निगम के सफाईकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *