• April 24, 2026

एल्बेंडाजोल एवं फाइलेरिया की दवा खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

 एल्बेंडाजोल एवं फाइलेरिया की दवा खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

नालंदा के एक सरकारी स्कूल में एल्बेंडाजोल  और फाइलेरिया की गोली खाने से बच्चों की तबियत बिगड़ गई। मामला अस्थावां प्रखंड स्थित अकबरपुर प्राथमिक विद्यालय का है। जहां के बच्चों को आज एल्बेंडाजोल और फाइलेरिया की गोली खिलाई गई थी।

एल्बेंडाजोल और फाइलेरिया की गोली खाने के आधा घँटे के बाद बच्चों में उल्टी एवं दस्त की शिकायत होने लगी। एक एक कर करीब 20 बच्चें बीमार पड़ गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा स्कूल कर्मियों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं कुछ बच्चों को निजी क्लीनिक में उनके परिजनों के द्वारा भर्ती कराया गया है।स्कूल के प्रिंसिपल श्रीधर पासवान ने बताया कि आशा कार्यकर्ता जीविका दीदी के द्वारा विद्यालय में बच्चों को एल्बेंडाजोल एवं फाइलेरिया की दवा खिलाई गई।दवा खिलाने के कुछ मिनट बाद कुछ बच्चों को दस्त होने लगी।

इसके बाद आशा कार्यकर्ता एवं जीविका दीदी को स्वास्थ्य टीम को बुलाने की बात कही गई। इसके बाद कुछ बच्चे और जी मिचलाने एवं उल्टी की शिकायत लेकर पहुंचने, इसके बाद अस्थावां रेफरल अस्पताल को इस बात की सूचना दी गई। एंबुलेंस स्कूल पहुंचा और बच्चों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बच्चों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।रेफरल अस्पताल के डॉक्टर संदीप पाटिल ने बताया कि फाइलेरिया एवं एल्बेंडाजोल की दवा खाने के बाद कुछ साइड इफेक्ट होते हैं जिसमें उल्टी एवं बुखार आना स्वाभाविक है।एक बच्चे को उल्टी के लक्षण आ रहे थे। बाकी बच्चों में ऐसी कोई लक्षण नहीं है ऑब्जरवेशन के लिए बच्चों को रखा गया है।

कुछ समय बाद सभी बच्चों को छोड़ रिलीज कर दिया जाएगा। वही बच्चों के तबीयत बिगड़ने के उपरांत ग्रामीण उग्र हो गए और शिक्षक को स्कूल में ही घेर लिया। हालांकि मौके पर पहुंची अस्थावां थाना की पुलिस ने आक्रोशीतो को समझा बुझा कर मामला शांत कराया और बच्चों को इलाज के लिए रेफर अस्पताल अस्थावां में भर्ती कराया गया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *