• December 29, 2025

ललित यादव गोलीकांड मामले में दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 ललित यादव गोलीकांड मामले में दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फुलकाहा थाना पुलिस ने ललित कुमार यादव उर्फ लाल्टो पर हुए गोलीकांड मामले में दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपितों में मधुरा उत्तर के रहने वाले प्राथमिक अभियुक्त 55 वर्षीय वासुदेव यादव और 28 वर्षीय पिंकी देवी है। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि फुलकाहा थाना क्षेत्र के मधुरा उत्तर में 21 सितंबर की शाम में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी। जिसमें ललित कुमार यादव के बाईं छाती में गोली लगी थी। घटना के बाद उनके पिता ओमनारायण यादव के मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें दस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। जिसमें पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। फुलकाहा थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी की पूष्टी की है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *