October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झासा कार्यालय में शोक सभा, दीपांकर श्रीज्ञान को दी श्रद्धांजलि

झारखंड प्रशासनिक सेवा के संयुक्त सचिव स्तर के पदाधिकारी दीपांकर श्रीज्ञान का शनिवार को सुबह निधन हो गया है। वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में इलाजरत थे। दिल्ली के निगमबोध श्मशान घाट पर शनिवार को ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।

श्रीज्ञान के असामयिक निधन की खबर सुनते ही झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों के बीच पूरे दिन शोक का माहौल रहा। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ (झासा) के कार्यालय पर शनिवार को सामूहिक शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें संघ के पदाधिकारियों सहित राज्य सेवा के कई पदाधिकारियों ने उन्हें सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पदाधिकारी की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना भी की गई।

उल्लेखनीय है कि बीपीएससी 41वीं बैच के पदाधिकारी दीपांकर श्रीज्ञान की छवि एक सरल, सहज, विनम्र, समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार पदाधिकारी के रूप में रही है। वे बिहार और झारखंड के अलावा दिल्ली में भी प्रतिनियुक्त रहे हैं। वे गांधी स्मृति दर्शन समिति राजघाट, दिल्ली के निदेशक भी रहे हैं।

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम ने कहा कि दीपांकर श्रीज्ञान का असमय चले जाना राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.