• December 28, 2025

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

 पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

 वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ बुधवार को फंस गया है। जिले के जटेश्वर-1 नंबर ग्राम पंचायत के कराईबाड़ी इलाके में वन विभाग द्वारा लगाए गए उक्त पिंजरे में तेंदुआ के फंसने से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में तेंदुए को देखे जाने से दहशत का माहौल था। ग्रामीणों की मांग में वन विभाग के मदारीहाट रेंज ने इलाके में एक पिंजरा लगाया था। जिसमें आज तेंदुआ फंस गया। पिंजरे में तेंदुआ फंसने से राहत की सांस मिली है। वन विभाग के अनुसार तेंदुए को जलदापाड़ा ले जाया गया है। जहां शारीरिक परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *