ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चाणक्यपुरी में पौने 2 किलो के सोने की लूट

नई दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी थाना इलाके में हथियारबंद हमलावरों ने एक ज्वेलर से करीब पौने 2 किलो के सोना के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना मंगलवार दोपहर की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार करोल बाग के एक ज्वेलर हाउस के यहां काम करने वाले दो सेल्समैन मुन्ना मिश्रा और राकेश, पौने दो किलो गोल्ड की ज्वेलरी के साथ स्कूटी पर सवार होकर साउथ दिल्ली के सरोजिनी नगर गहने दिखाने के लिए एक ज्वेलर शाप में गए थे। वहां से वापस लौटते वक्त रास्ते में चाणक्यपुरी थाना इलाके के वंदे मातरम मार्ग के पास हथियार बंद बदमाशों ने इन्हें रोक लिया। पिस्टल के बल पर दोनों से सोने के गहनों की लूट कर ली और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की छानबीन की। इस वारदात को हुए लगभग 24 घंटे हो चुके हैं। लेकिन अब तक पुलिस इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं जुटा पाई है। पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। वहीं इस घटना को लेकर नई दिल्ली डीसीपी प्रणव त्याल की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं लूट की शिकायत पाकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही दोनों सेल्समैन से भी पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *