एक्सिस बैंक रॉबरी में शामिल चार आरोपित गिरफ्तार, लूट की रकम और जेवरात बरामद

मंगलवार को रायगढ़ के एक्सिस बैंक में हुए करोड़ों की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और उनसे लूट की रकम भी बरामद कर ली गई।

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ट्रक से आरोपित झारखंड भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपितों से लगभग चार करोड़ रुपये सहित सोने चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। इस दौरान बलरामपुर पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं रायगढ से एसएसपी समेत दो डीएसपी, चार टीआई समेत साइबर टीम भी पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *