ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिसार: कर्म कीजिये, फल समय देगा: दिनेश मुनि महाराज

श्री एसएस जैन सभा के तत्वाधान में पीएलए स्थित जैन स्थानक में जैन मुनियों का चातुर्मास जारी है। इस दौरान संघ दीपक अजय मुनि महाराज, दिनेश मुनि महाराज व विनीत मुनि महाराज के सान्निध्य में मनाए जा रहे पयुर्षण महापर्व के पांचवें दिन आयोजित धर्म सभा में मुनियों ने प्रवचन दिए।

दिनेश मुनि महाराज ने शनिवार को अपने प्रवचनों में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े हुए अनेक प्रेरक प्रसंग हैं, जिनसे हमें जीवन जीने का मार्गदर्शन मिलता है। महाभारत के युद्ध में अर्जुन को दिया गया गीता ज्ञान आज भी जीवन के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। जो भी श्रीमद्भगवत गीता को श्रद्धा के साथ पढ़ता है तो उसके जीवन में भटकाव समाप्त हो जाता है और जीवन में निश्चित ही सफलता को प्राप्त करता है। भगवान कृष्ण द्वारा महान उपदेश अपने अनिवार्य कर्तव्य का पालन करें, क्योंकि क्रिया वास्तव में निष्क्रियता से बेहतर है। मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जो कर्म करता है, इसलिए कर्म करना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म भी है। कर्म (कार्य) करने वाला व्यक्ति कर्मवीर कहलाता है। जिस इंसान के चारों तरफ नकारात्मक लोग रहते हैं, उस इंसान का मंजिल से भटक जाना तय है। कहते हैं मन के हारे हार हैं और मन के जीते जीत। संघ दीपक अजय मुनि महाराज व विनीत मुनि महाराज ने भी प्रवचन दिये। संस्था के सचिव नवीन जैन ने बताया कि 19 सितम्बर तक रोजाना प्रात: 8:15 बजे से 9:30 बजे तक प्रवचन होंगे जबकि 17 सितम्बर को जैन स्थानक में बाल दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सैंकड़ों बच्चे भाग लेंगे। पर्व के समापन पर श्रावक दीक्षा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *